Advertisement

Guru Nanak Jayanti 2023: आज हैं गुरु नानक जयंती, प्रकाश पर्व मनाए जाने का क्या है उद्देश्य, यहां पढ़े

Guru Nanak Jayanti 2023

Guru Nanak Jayanti 2023

Share
Advertisement

Guru Nanak Jayanti 2023: सिख धर्म में गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) एक लोकप्रिय पर्व है, जो हर साल कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक साहब (Guru Nanak Sahab) को ज्ञान देने वाले पहले गुरु कहा जाता है। गुरु नानक जयंती इस वर्ष सोमवार, 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। नानक देव जी (Guru Nanak Dev Ji) की 554वीं वर्षगांठ इस वर्ष मनाई जाएगी।

Advertisement

गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व (Prakash Parv) भी कहते हैं। इस दिन लोग गुरुद्वारे जाते हैं और मत्था टेकते हैं। साथ ही गुरुद्वारे में इस खास दिन भजन और कीर्तन का विशेष आयोजन किया जाता है। स्वयंसेवकों ने भक्तों को लंगर भी देते हैं। गुरु नानक जयंती के बारे में जानें सब कुछ।

कौन हैं गुरु नानक (Kon Hai Guru Nanak)

1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पंजाब के तलवंडी में नानकजी का जन्म हुआ। अब यह स्थान पाकिस्तान में है। इस स्थान को ननकाना साहिब भी कहते हैं। इनके पिता कल्याण चंद और माता तृप्ता थे। 16 वर्ष की उम्र में, नानक जी ने दौलत खान लोदी के साथ काम करना शुरू किया। 24 सितंबर 1487 को उनकी माता सुलक्कनी से शादी हुई। सिख धर्म के संस्थापक नानक थे। गुरु नानक ने 974 भजनों का योगदान दिया है। सिख धर्म के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर अपने गुरु की जयंती मनाते हैं।

गुरु नानक जयंती पर प्रकाश पर्व का महत्व

गुरु नानक जी ने अपना पूरा जीवन समाज को सुधारने में लगा दिया। उन्हें जातीय और वर्गीय भेदभाव दूर करने के लिए विशिष्ट कदम उठाए गए और लोगों को ईमानदारी और इंसानियत के सूत्र में जोड़ने का काम किया। इसके लिए उन्होंने बहुत कुछ सिखाया। नानक साहब ने समाज को सुधारने के लिए ज्ञान फैलाया है। यही कारण है कि प्रकाश दिवस भी मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *