Gas Cylinder Theft : लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में एलपीजी की कमी के बीच बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार रात चोरों ने करुणा गैस एजेंसी के गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर 108 सिलिंडर ले गए। इनमें 98 सिलिंडर भरे हुए और 10 खाली थे।
दीवार टूटी देखकर उड़े होश
शनिवार सुबह जब कर्मचारी गोदाम पहुंचे तो दीवार टूटी देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत सूचना एजेंसी संचालक करुणा सिंह को दी, जिन्होंने पलिया कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना स्थल पर देखा गया कि चोरों ने न सिर्फ दीवार तोड़ी बल्कि गोदाम का गेट भी नुकसान पहुंचाया। इतने बड़े पैमाने पर सिलिंडर चोरी करना आसान नहीं था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी में किसी वाहन का इस्तेमाल हुआ होगा। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
सिलिंडरों की कालाबाजारी बढ़ी
पिछले कुछ दिनों से जिले में एलपीजी की कमी के कारण सिलिंडरों की कालाबाजारी बढ़ी हुई है। ऐसे में इस चोरी ने स्थानीय जनता और गैस डीलरों की चिंता बढ़ा दी है। पलिया सीओ जितेंद्र परिहार ने कहा कि जांच चल रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- भारत का इकलौता सबसे सस्ता अंतरराष्ट्रीय टूर, पैदल ही जा सकते हैं विदेश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









