Advertisement

आज ही के दिन भारत में शुरू हुआ था पोस्टकार्ड,

Share
Advertisement

नई दिल्ली। इतिहास से आप बहुत कुछ सीखते है। पुरानी यादें और कहानियां आने वाले पीढ़ी को प्रेरित करती है। इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा नहीं होता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी हम बहुत कुछ सीखते हैं। इसी कड़ी में हम जानेंगे कि आज यानि की 1 जुलाई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा।

Advertisement

जानिए 1 जुलाई के महत्वपूर्ण इतिहास के बारे में…

सबसे पहले बात करें पोस्टकार्ड की। जी हां, साल 1879 में आज ही के दिन भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई थी। साल 1879 से लेकर अबतक यानि की साल 2021 तक कम्यूनिकेशन के माध्यम में कितना बदलाव आया है यह तो हर कोई जानता है। पोस्टकार्ड के जरिए मैसेज एक दूसरे तक पहुंचाना और आज तमाम चैट एप, मैसेन्जर जो सेकेंड्स में आपके मैसेज को गंतव्य तक पहुंचा देते है। हालांकि आज भी लोग पोस्टकार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

देश दुनिया के इतिहास में एक जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा..

1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।

1852 : सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862 : कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1879 : भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।

1955 : इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।

1960 : अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1962 : बिधान चंद्र रॉय का निधन।

1964 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना

1968 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।.

1975 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।

1991 : वारसा संधि भंग की गयी।

1995 : अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।

1996 : इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।

1997 : भारत की पहली साईंस सिटी कलकत्ता में खोली गई।

1997 : हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

2000 : लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2006 : शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

2017 : भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें