Advertisement

Russia Elections: पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति बने Vladimir Putin, जनता का जताया आभार

Vladimir Putin elected as president of russia in election
Share
Advertisement

Russia Elections: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल कर दी है। पुतिन को 15 से 17 मार्च तक हुए राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड 87.97 फीसदी वोट मिले हैं। जबकि उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को मात्र 4% वोट मिले। वहीं दूसरी तरफ व्लादिस्लाव दावानकोव और लियोनिद स्लटस्की तीसरे और चौथे नंबर पर रहे। व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत पर रूस के नागरिकों का आभार जताया है।

Advertisement

Russia Elections: ‘जनता का जताया आभार’

व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर जनता का आभार जताया। उन्होंने रिजल्ट घोषित होने के बाद कहा कि ‘मैं रूस के सभी नागरिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि हम एक टीम हैं। उन्होंने कहा कि एक देश में सत्ता का स्रोत रूसी लोग हैं और वह रूस के प्रत्येक नागरिक की आवाज है।’

पुतिन ने आगे कहा कि ‘अब रूस और भी ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने रूस-नाटो विवाद को लेकर भी चर्चा की। कहा- अगर अमेरिकी नेतृत्व वाला सैन्य संगठन नाटो और रूस आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी। मुझे नहीं लगता की कोई भी ऐसा कुछ चाहेगा।‘

एलेक्सी नवलनी की मौत पर जताया शोक

व्लादिमीर पुतिन ने संबोधन के दौरान एलेक्सी नवलनी को भी याद किया। उन्होंने नवलनी की मौत को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जेलों में बंद लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। उन्होंने नवलनी की मौत को एक दुखद घटना बताते हुए कहा कि ऐसे अन्य मामले भी थे। जब जेलों में बंद लोगों की मृत्यु हुई। क्या ऐसा पहले नहीं हुआ है। अमेरिका में भी ऐसा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Election 2024: BJP-RSS की विचारधारा संविधान में बदलाव, खड़गे बोले- मोदी की बनी सरकार तो नहीं होंगे चुनाव!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *