Advertisement
विदेश

Sri Lanka News: आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश

Share
Advertisement

श्रीलंका में आजादी के बाद से अबतक का सबसे बड़ा आर्थिक संकट देश की जनता झेल रही है। इस बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजपक्षे का इस्तीफा लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्रोफेसर चन्ना जयासुमना ने राष्ट्रपति को सौंपा। बता दें कि काफी लंबी जद्दोजहद के बाद उन्होंने यह इस्तीफा दिया है।

Advertisement

बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने कई बार उनसे पद छोड़ने को कहा था। राष्ट्रपति गोटाबाया ने श्रीलंका के आर्थिक हालात को लेकर हुई बैठक में उनसे पद छोडने को कहा था। राष्ट्रपति ने कहा था कि देश में जारी राजनीतिक संकट के बीच उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

गौरतलब है कि भारत के दक्षिणी पड़ोसी श्रीलंका में आर्थिक हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग वहां पर भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में श्रीलंका में लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं। मजदूर और व्यापारिक संगठनों ने सरकार के खिलाफ हड़ताल कर दी है। पिछले हफ्ते छात्रों ने श्रीलंका की संसद में भी घुसने की कोशिश की थी।

संसद में छात्रों को घुसने से रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करनी पड़ी थी। लोगों में सरकार के खिलाफ जबर्रदस्त गुस्सा है। बता दें कि श्रीलंका सरकार के सभी मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। श्रीलंका की मौजूदी सरकार ने विपक्षी नेताओं से अपील की थी कि वो मंत्री बनकर सरकार चलाने में मदद करें लेकिन विपक्ष तैयार नहीं हुए।

यह भी पढ़ें- देशद्रोह कानून पर केंद्र सरकार करेगी पुनर्विचार, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

यह भी पढ़ें- बिहार में बनेगा 270 फीट ऊंचा विराट राम मंदिर, इस महत्वपूर्ण घटना से जुड़ा है यह स्थल

यह भी पढ़ें- Mother’s Day के दिन घर वापस लौटी प्रियंका और निक जोनस की नन्ही परी, देखिए तस्वीरें

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.