Advertisement

Russia Doomsday Plane: दुनिया का सबसे खतरनाक प्लेन उड़ा मॉस्को के ऊपर, दुनिया चिंतित

Share

Russia Doomsday Plane: युक्रेन पर कई विनाशक हथियारों और बमों की बरसात करने वाला रूस अब अमेरिका और नाटो देशों को बड़ी चेतावनी देने जा रहा है।

Russia Doomsday Plane
Share
Advertisement

Russia Doomsday Plane: युक्रेन पर कई विनाशक हथियारों और बमों की बरसात करने वाला रूस अब अमेरिका और नाटो देशों को बड़ी चेतावनी देने जा रहा है। 9 मई को रूस में होने वाला सालाना विक्ट्री डे में इस प्लेन को उतारा जाएगा। इसे दुनिया प्रलयकारी प्लेन (Russia Doomsday Plane) मानती है।

Advertisement

इस प्लेन को विक्ट्री डे परेड में शामल करने का सीधा मतलब है कि रूस दुनिया को यह चेतावनी दे रहा है कि वह यूक्रेन युद्ध में टांग न अड़ाए। दुनिया नहीं मानी तो रूस किसी भी कीमत पर बदला ले सकता है।

दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर प्लेन

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के इस विनाशकारी प्लेन का नाम Il-80 है। यह रूस का सबसे खतरनाक स्ट्रेटजिक फाइटर जेट प्लेन (Russia Doomsday Plane) है। इस प्लेन को न्यूक्लियर वार में दुश्मन का नामोंनिशान खत्म कर देने के उद्देश्य से बनाया गया है। अमेरिका समेत दुनिया के कई देश इस प्लेन से डरते हैं और इसे मानवता के लिए खतरा मानते हैं।

यह भी पढ़ें- युद्ध के बीच रूस ने जापान के प्रधानमंत्री सहित 63 जापानियों पर रूस में प्रवेश पर लगाया बैन

नेशनल विक्ट्री डे में भरेगा उड़ान

रूस का यह रणनीतिक विमान 9 मई को नेशनल विक्ट्री डे परेड में मॉस्को के ऊपर उड़ान भरेगा। इसे एस्कॉर्ट करने के लिए दो मिग -29 जेट विमान भी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को हुई रिहर्सल परेड में इस विनाशकारी विमान को शहर के ऊपर उड़ते देखा गया था।

नाजी जर्मनी पर जीत की याद में विक्ट्री डे

रूस हर साल 9 मई को नाजी जर्मनी के खिलाफ दूसरे विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत पर नेशनल विक्ट्री डे मनाता है। इस साल इसकी 77वीं वर्षगांठ है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को जानकारी दी कि इस बार की परेड में लगभग 11,000 जवान हिस्सा लेंगे। उनके साथ ही 131 प्रकार के हथियार और सैन्य उपकरण के साथ-साथ 77 विमान इस साल रेड स्क्वायर से गुजरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *