Advertisement
विदेश

युद्ध के बीच रूस ने जापान के प्रधानमंत्री सहित 63 जापानियों पर रूस में प्रवेश पर लगाया बैन

Share
Advertisement

रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को 63 जापानी अधिकारियों, पत्रकारों और प्रोफेसरों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया। इस प्रतिबंध का कारण मास्को के खिलाफ वैसा बयानबाजी बताया जा रहा है।

Advertisement

रूस ने जिन-जिन हस्तियों पर प्रतिबंध लगाया है उसमें जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी और रक्षा मंत्री नोबुओ किशी, अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। रूसी मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ‘प्रतिबंध लक्षित व्यक्तियों को अनिश्चित काल के लिए रूस में प्रवेश करने से रोकते हैं।’ बता दें कि इससे पहले रूस ने 40 जर्मन राजनयिकों को भी निष्कासित कर दिया था।

इस संबंध में रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘ब्रिटिश सरकार द्वारा 11 मार्च को 386 स्टेट ड्यूमा डिप्टी को प्रतिबंध सूची में जोड़ने के निर्णय के जवाब में, एक पारस्परिक कदम में हाउस ऑफ कॉमन्स के 287 सदस्यों पर व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।’

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध: बंदूक की नोक पर बर्बरता, उतरवाए कपड़े, फिर किया बेहरहमी से रेप

मास्को ने कहा कि इस सूची में वो ब्रिटिश सांसद शामिल हैं जिन्होंने रूसी विरोधी प्रतिबंधों को तैयार करने में ‘सबसे सक्रिय भूमिका’ निभाई है और ‘रसोफोबिक हिस्टीरिया’ में योगदान दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को ब्लैकलिस्ट किया गया उनमें हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंडसे हॉयल के साथ-साथ कैबिनेट सदस्य भी शामिल हैं। इस ब्लैकलिस्ट सूची में लेबर राजनेता भी शामिल हैं। उनमें डायने एबॉट भी शामिल हैं जो लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कॉर्बिन के करीबी सहयोगी हैं।

दरअसल ओस्लो ने इस महीने की शुरुआत में तीन रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और 8 रुसी राजनयिकों को इस महीने जापान से निष्कासित कर दिया गया था। इसे टोक्यो ने यूक्रेन में रूस की कार्रवाइयों का जवाब बताया था।

यह भी पढ़ें- कोरोना काल में दुनिया भर की इकोनॉमी का बुरा हाल, भारत को उबरने में लग सकते हैं 15 साल

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.