Met Gala 2023: देसी गर्ल ने पहना 204 करोड़ का नेकलेस!

Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का मेट गाला इवेंट 2023 (Met Gala 2023) लुक काफी वायरल हो रहा है। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा अपनी स्टनिंग प्रेजेंस से सुर्खियों में बनी हुई हैं।
प्रियंका अपने डार्लिंग हसबैंड के साथ मेट गाला इवेंट में पहुंची। प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था। प्रियंका के इस लुक में सबसे ख़ास उनका उनका 11.6 कैरेट का डायमंड नेकलेस था, जिसे उन्होंने बुलगारी ब्रैंड से पिक किया था।
इस स्टेटमेंट नेकपीस में काफी महंगा हीरा जड़ा हुआ था और यही इसकी खासियत है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस नेकपीस की कीमत 25 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय कीमत में 204 करोड़ रुपये के आसपास होगी।
ये भी पढ़ें: Met Gala मीम्स पर उर्फी जावेद का रिएक्शन, कहा- ‘मैं तो गई भी नहीं…’