Advertisement

प्रकृति से प्यार दिखाते हो, तो पर्यावरण को क्यों गंदा रखते हो? ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर मिलकर बनते हैं ‘प्रकृति की आवाज’

Share

रक्की करने की होड़ में जितना योगदान हमने मानव विकास में दिया उतना ही हमें पर्यावरण की तरफ जिम्मेदारी बरतनी चाहिए।

Share
Advertisement

World Environment Day 2022: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 5 जून, यानी कि आज विश्वभर में  हम ‘पर्यावरण दिवस’ मना रहे है। आज हम इसी पर आपके साथ कुछ विचार साझा करेंगे। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’, एक ऐसा दिन जो हमें प्रकृति के लिए अपने कर्तव्य से अवगत कराता है। यह दिन पर्यावरण की ओर जागरूक करने और इस दिशा में उचित कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है। हालांकि यह हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण की रक्षा में हम हर दिन अपना योगदान दें और इसे अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं क्योंकि पर्यावरण से ही हमारा जीवन है।

Advertisement

‘Only One Earth’ हैं इस बार का थीम

हर साल की तरह इस साल World Environment Day (विश्व पर्यावरण दिवस) 2022 का विषय है ‘Only One Earth’। आज के हालात से हम सभी भलीभांति अवगत है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि साल 2022 में दुनिया भर के लिए इतना यादगार बन जाएगा। कोरोना वायरस की महामारी ने हर देश की व्यवस्था और हमारी जीवन शैली पर गहरा प्रभाव डाला है। इस वैश्विक जीवाणु आक्रमण के बाद पूरी विश्व की गतिविधियां एक प्रकार से रुक सी गई और उसका आनंद प्रकृति ने लिया। हम यह भूल जाते हैं कि यह पृथ्वी जितनी हमारी है उतनी ही पशु-पक्षी, पेड़-पौधे एवं अन्य जीवों का भी हैं। तरक्की करने की होड़ में जितना योगदान हमने मानव विकास में दिया उतना ही हमें पर्यावरण की तरफ जिम्मेदारी बरतनी चाहिए।

बनते हैं ‘प्रकृति की आवाज’

बता दें ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के मौके पर प्रकृति हमें हर सुविधा उपलब्ध कराती है जो हमें जीने में मदद करती है। इस प्रकृति के अंदर पौधों और मिट्टी की विविधता के बिना हमारे पास बहुत कम उत्पादन मौजूद है। अनगिनत पौधे और जानवरों की प्रजातियां हमें एक साथ भोजन और अन्य उत्पादों की अनगिनत किस्मों को प्रदान करने का काम करती है। ऐसे में प्रकृति हमें हर तरह की चीजें उपलब्ध भी कराती है, इसके बदले हम सभी से कुछ भी अपेक्षा नहीं करती है। हमारा हर दिन अपनी जीवनशैली के लिए उपयोग करते हैं। ऐसे में प्रकृति का होना हमारे लिए सबसे बड़ा वरदान है। इसके साथ पौधों जानवरों और अन्य जीवों का एक विविध इंद्रधनुष हमारे जीवन के लिए आवश्यक है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *