Advertisement

Turkey Floods: भूकंप के बाद, अब बाढ़ बनी आफत, 14 की मौत, कई लापता

Share
Advertisement

Turkey Floods: तुर्की में अभी कुछ दिन पहले ही भूकंप ने कोहराम मचाया था। अब यहां एक नई प्राकृतिक आपदा के संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, तुर्की के दक्षिणी प्रांतों में अब बाढ़ ने लोगों को परेशान कर दिया है। बाढ़ के कारण में करीबन 14 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। साथ ही कई अन्य लापता बताए गए है। आपको बता दें कि ये क्षेत्र 6 फरवरी को आए बड़े भूकंप के प्रभाव से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है।

Advertisement

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गवर्नर सलीह अहान के हवाले से बुधवार को एक बयान में कहा कि कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दो दमकलकर्मी सैन्लिउर्फा प्रांत में लापता हैं। वहीं, आदियामन प्रांत में, एक कंटेनर जो चार लोगों के एक परिवार के लिए अस्थायी घर के रूप में काम करता था, बाढ़ में बह गया।

आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने संवाददाताओं से कहा, “दुर्भाग्य से, हमें चार लोगों में से एक का शव मिला। तीन अन्य की तलाश जारी है।”

Turkey Eathquake: भूकंप में हजारों लोगों की हुई मौत

ये दो प्रांत उन 11 प्रांतों में से थे जो भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। आपको बता दें कि भूकंप में तुर्की और पड़ोसी सीरिया में 55,700 से अधिक लोग मारे गए थे। बाढ़ के बाद से इस समय हजारों लोग टेंट और कंटेनरों में शरण ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *