Uttar Pradeshक्राइम

UP: पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था पति, पत्नी ने फरसे से सिर धड़ से किया अलग

उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले से 13 अगस्त को एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई थी। दरअसल, एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी थी। इस घटना से म़ृतक के परिवारजनों और आसपास के लोगों में ख़ौफ का माहौल बना हुआ था। पुलिस घटना के आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई थी। बता दें कि इस ख़ौफनाक घटना का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। जिसका नाम जानकर सभी हैरान हैं।

यह है पूरा मामला

यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी के मोहल्ला नंबर 8 की है। जहां 13 अगस्त की रात घर के बाहर चारपाई पर सोते समय तेजेंद्र सागर नाम के युवक की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। ताज्जूब की बात यह है कि हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी मिथलेश ही है। खुलासा हुआ है कि आरोपी मिथलेश ने फरसे से अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, मृतक तेजेंद्र की भाभी मोरश्री पत्नी सूरजपाल ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड की जांच के लिए दो टीमें लगाई गई थीं। शुरुआत में मोहल्ले वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं थे, पर पुलिस की सख्ती के बाद उन्होंने जरूरी जानकारी दी।

घर में आए दिन होता था विवाद

घटना वाली रात आरोपी मिथलेश मृतक के पास ही दूसरी चारपाई पर सो रही थी। उसकी चारपाई पर तीन साल की नातिन भी सो रही थी। सुबह चार बजे जब उसकी नातिन की आंख खुली तो उसने बताया था कि बाबा के गले से खून निकल रहा था। उसे नहीं पता कि रात में उसकी हत्या कौन कर गया। जिसके बाद पुलिस ने परिवार वालों के अलावा मोहल्ले के लोगों से जानकारी जुटाई। कुछ लोगों ने बताया था कि तेजेंद्र के घर में रोजाना विवाद होता था।

पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था मृतक

तफ़तीश के बाद शक की सूई सीधा पत्नी मिथलेश पर जा टिकी। जब पुलिस ने आरोपी मिथलेश से सख्ती से पूछताछ की तब जा कर सच सामने आया। उसने बताया कि तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था। उसका उत्पीड़न करता था। सबसे ज्यादा वह पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था। इससे वह तंग आ गई थी और रात में करीब तीन बजे उसकी फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। थाना पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। इसा दौरान एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद थे।

बता दें कि इस हत्याकांड के बारे में परिवार के सभी लोगों को जानकारी थी, लेकिन कोई बताने को तैयार नहीं था। पुलिस ने आरोपी मिथलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: महराजगंज: पर्यटक वाहनों से अवैध वसूली, 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Articles

Back to top button