Advertisement

Coronavirus Update: राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 76 करोड़ 57 लाख से ज्यादा कोविड टीके लगाए गए, 431 की मौत

Share
Advertisement

नई दिल्ली: देश में चल रहे राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 76 करोड़ 57 लाख 17 हजार 137 कोरोना के टीके लगाए जा चुके है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 30,570 नए मामले सामने आए है। साथ ही बीते 24 घंटों में 38,303 लोग डिस्चार्ज हुए है। अब तक 431 लोगों की कोरोना वायरस मृत्यु हुई है।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर अब 3 करोड़ 25 लाख 60 हजार 474 हो गई है। जबकि, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3 लाख 42 हजार 923 हो गए हैं।

कोरोना वायरस के आंकड़े

मालूम हो कि, पूरे देश में 15 सितंबर तक 54,77,01,729 कोविड सैंपल की जांच की गई थी। जिसमें से कल एक दिन में 15,79,761 कोविड सैंपल की जांच की गई है। भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 4 लाख, 43 हजार, 928 हो गई है।

  • कुल मामले: 3,33,47,325
  • कुल सक्रिय मामले: 3,42,923
  • कुल डिस्चार्ज: 3,25,60,474
  • कुल मृत्यु: 4,43,928
  • कुल वैक्सीनेशन: 76,57,17,137



Description: https://pbs.twimg.com/profile_images/1199244714425212931/s-qoOtTz_normal.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *