Advertisement
स्वास्थ्य

यूरिन में खून आना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, ना करें इग्नोर

Share
Advertisement

यूरिन में खून आना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। टॉयलेट से संबंधित समस्याओं के कारण अक्सर कई बार हमें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन समस्याओं को नजरअंदाज करना कई बार बहुत भारी पड़ सकता है। समय रहते अगर इसका इलाज न किया जाए तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

Advertisement

अपने स्वास्थ्य का हमेशा समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। यूरिन में खून आना गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए यूरिन करते समय इस बात पर खास ध्यान रखना चाहिए और यदि कोई समस्या नजर आती है तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यूरिन में खून आना ब्लैडर के कैंसर का सबसे आम लक्षण है। इंपीरियल कॉलेज लंदन की अनिका मदान के अनुसार, ब्लैडर के कैंसर के लगभग 80% रोगियों में यूरिन से खून निकलने की समस्या देखी जाती है।

किन-किन कारणों से यूरिन का रंग बदलता है?

यूरिन में खून आना जरूरी नहीं कि कैंसर ही हो। इसके कई कारण होते हैं। कई बार बढ़े हुए प्रोस्टेट, यूरिन मार्ग में संक्रमण या अधिक एक्सरसाइज के कारण भी खून निकल सकता है।

यूरिन मार्ग में संक्रमण होने पर यूरिन का रंग बदलना, यूरिन करते समय दर्द होना, बार-बार यूरिन आना और यूरिन को ना रोक पाना जैसे लक्षण भी होते हैं। यह आमतौर पर एक-दो दिन में ठीक हो जाते हैं।

इसके अलावा यूरिन में खून आना कुछ दवाओं या खाद्य पदार्थों के सेवन से भी हो सकता है। अगर कोई चुकंदर या रेड फूड खाता है तो कई बार यूरिन का रंग गुलाबी या लाल हो जाता है। महिलाओं में पीरियड के दौरान वजाइना से रक्तस्राव होने के कारण भी यूरिन का रंग लाल हो जाता है।

यह भी पढ़ें- पानी पीने के फायदे होते हैं जबरदस्त, कई बीमारियों को करता है दूर

यह भी पढ़ें- आम की गुठली खाने के फायदे होते हैं बहुत, हार्ट अटैक से भी रखता है दूर

यह भी पढ़ें- रात को सोते समय अजवाइन खाने से क्या होता है? जानें 6 जबरदस्त फायदे

अस्वीकरण- ऊपर लिखित जानकारी केवल सामान्य जानकारी है। हिंदी खबर इसपर दावा नहीं करता है। किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के मामले में हमेशा विशेषज्ञ से संपर्क करें और उचित उपचार लें।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election Third Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, तीसरे चरण में 64 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…

May 7, 2024

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें, बहराइच में बोले CM योगी

CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…

May 7, 2024

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं खजबूजा, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

This website uses cookies.