
अजवाइन के फायदे – आजकल डायबिटीज की समस्या एक आम बात हो गई है। भारत में डायबिटीज के मरीज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालत यह है कि बुजुर्ग के साथ-साथ युवा भी अब तेजी से डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो एक बार किसी को हो जाए तो वह जीवन भर उसके साथ रहती है। लेकिन अजवाइन का प्रयोग कर डायबिटीज की समस्या से राहत पायी जा सकती है।
अजवाइन खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करने का काम करते हैं। साथ ही अजवाइन के फायदे शारीरिक इम्युनिटी को भी बढ़ाने में होता है।
अजवाइन से डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें?
अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे कई गुण पाए जाते हैं। इसके साथ-साथ इसमें फाइबर भी मौजूद होता है। मधुमेह से पीड़ित मरीज को खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन अवश्य करना चाहिए। नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करने से ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल में रहता है।
कैसे करें अजवाइन का इस्तेमाल?
सबसे पहले 3 ग्राम अजवाइन को 10 मिलीलीटर तिल के तेल में मिला लें। इसके बाद दिन में तीन बार इसका सेवन करें। इससे डायबिटीज की समस्या में काफी आराम मिलेगा।
इसके अलावा आप अजवाइन की चाय भी पी सकते हैं। अजवाइन की चाय शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालें। उसके बाद आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच सौंफ, एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उबालें। उबाल आने के बाद इस चाय को खाना खाने के लगभग 45 मिनट बाद सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट दही खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे चकित, इम्यूनिटी करता है बूस्ट
अस्वीकरण- यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर दी गई है। हिंदी खबर इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। उपयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।