Uttar Pradesh

Fatehpur: बिन बरसात के मौसम ने ढाया सितम, किसानों की बढ़ी परेशानी

Fatehpur: मामला फतेहपुर (Fatehpur) जनपद का है। जहां अचानक मौसम में हुए बदलाव से किसानों के चेहरों पर परेशानी देखी जा सकती है। आपको बताते चले कि देर शाम से अचानक मौसम के बदलाव के साथ भीषण गर्जना के साथ वारिश और ओले गिरने से फसलों का काफी नुकसान हुआ है। साथ ही रात में हुई बारिस से बची खुची कसर भी पूरी हो गयी।

जनपद के बिंदकी तहसील अंतरगत सिजौली और आसपास के गाव में ओला वृष्टि ने कहर ढा दिया सुबह किसानो ने खेतो में जा कर फसलों को देख कर अपना माथा पीट लिया। खेत में खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी है। रोजी रोटी की समस्या सामने खड़ी है।

Fatehpur: किसानों के सामने पेट भरने की समस्या हुई खड़ी

सिजौली गांव के किसान हरिश्चन्द्र ने बताया कि हम किसान सरकार से मांग करते है इस नुकसान का उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी कानून गो एवम लेखपाल से नुकसान का आकलन करवाकर मुआवजा दिलाया जाए। नहीं तो हमारे पास पेट भरने की समस्या खड़ी हो जाएगी। अब देखने की बात यह है कि क्या सरकार किसानों की नष्ट हुई फसल की भरपाई के लिए क्या कदम उठाएगी।

(फतेहपुर से अमर दीप त्रिपाठी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Gonda: स्वास्थ्य महकमे में अवैध वसूली, महिला डाक्टर पर पैसे मांगने का आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button