राष्ट्रीयलाइफ़स्टाइलशिक्षा

NDA में जल्द होगी महिलाओं की एंट्री: मई 2022 तक प्रवेश की सारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी- केंद्र सरकार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से सुप्रीम कोर्ट में ये बताया है कि महिलाओं को नेशनल डिफ़ेंस एकेडमी (एनडीए) में दाख़िला लेने के लिए ज़रूरी सभी इंतज़ाम अगले साल मई तक पूरे हो जाएंगे

रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफ़नामा दायर किया था। जिसके आधार पर उन्होंने बताया है कि 2022 के बैच के लिए केंद्रीय लोक सेवा आयोग के एनडीए की प्रवेश परीक्षा का नोटिफ़िकेशन जारी होने से पहले सारी ज़रूरी तैयारियाँ पूरी कर ली जाएंगी।

बीबीसी के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक हलफ़नामे में लिखा है, “अतिरिक्त वॉशरूम, हॉस्टल और केबिन बनाने, नए प्रशिक्षुओं के लिए पाठ्यक्रम और अन्य चीज़ें तैयार करने में कुछ समय लगेगा।”

हलफ़नामे में यह जानकारी भी दी गई है कि सरंचनागत ढाँचे और व्यवस्था में बदलाव के लिए विशेषज्ञों का एक समूह भी बनाया गया है जो महिलाओं के एनडीए में प्रवेश को लेकर अपने सुझाव देगा।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई थी फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने इसी वर्ष अगस्त में एनडीए में महिलाओं की एंट्री का रास्ता साफ़ किया था।

अब तक एनडीए में केवल पुरुष ही प्रशिक्षण लेते रहे हैं और महिलाओं को इसकी प्रवेश परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं थी।

कोर्ट ने महिलाओं को एनडीए की परीक्षा में न शामिल होने की केंद्र सरकार की “पुरानी मानसिकता” की आलोचना की थी।

कोर्ट ने महिलाओं के NDA में शामिल होने को लेकर कहा था कि यह एक नीतिगत फ़ैसला है जो लैंगिक असमानता के आधार पर बना है।

दरअसल, महिलाओं के एनडीए में प्रवेश की मांग को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने यह फ़ैसला सुनाया था।

कैसे होता है NDA में प्रशिक्षण

NDA में प्रशिक्षण के लिए 12वीं कक्षा के बाद एक कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को पास करना बेहद जरूरी होता है।

जिसमें सफल होने के बाद कैडेट्स को सेन