आमिर खान और किरण राव के तलाक के बाद आखिर क्यों ट्रोल हुईं फातिमा?
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण से शादी के 15 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि अब हम अपनी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। वह नया अध्याय पति-पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि एक-दूसरे के लिए सह-माता-पिता और परिवार के तौर पर होगा।
दोनों के इस फैसले के बाद उनके फैन्स लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहें है। जाहिर सी बात है उनके फैंस के लिए यह बेहद चौंकाने वाली खबर है।
अब इसी सिलसिले में आमिर खान और किरण राव के इंटरव्यू की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह इंटरव्यू आमिर और किरण ने अपने तलाक के ऐलान के बाद दिया था। इंटरव्यू के वीडियो में किरण राव और आमिर खान साथ बैठे हैं। आमिर खान कह रहे हैं – ‘आपको बहुत दुख हुआ होगा। शॉक लगा होगा। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि हम दोनों बहुत खुश हैं। हम एक ही परिवार हैं। हमारे रिश्ते में चेंज आया है लेकिन हम लोग एक दूसरे के साथ ही हैं। तो आप लोग ऐसा कभी मत सोचिएगा और पानी फाउंडेशन हमारे लिए आजाद की तरह है। जैसे हमारा बच्चा है आजाद वैसे ही पानी फाउंडेशन है। हम लोग हमेशा फैमिली ही रहेंगे। आप लोग हमारे लिए दुआ कीजिए कि हम खुश हों। बस यही कहना था।’
बता दें कि दोनों की तलाक की खबरों के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर हस्ती का भी नाम चर्चा में आ गया है। यह हस्ती कोई और नहीं बल्कि ‘दंगल’, ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में काम कर चुकी बॉलीवुड अदाकारा फातिमा सना शेख हैं जो कि सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहीं हैं।
दरअसल यूजर्स ने फातिमा सना शेख को लेकर एक कयास लगाई है। उनका कहना है कि फातिमा, आमिर खान की अगली पत्नी हो सकती हैं। ऐसे में फातिमा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनका मजाक बन रहा है और वह ट्विटर पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहीं हैं। बता दें कि ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ फिल्म के दौरान फातिमा सना शेख के साथ आमिर खान का नाम जोड़ा गया था।