Advertisement

रणवीर सिंह का ये नीलू नीलू अंदाज है खास, तस्वीरें वायरल

Share
Advertisement

मुंबई। रणवीर सिंह का अंदाज तो खास है ही..आपने अबतक एक्टर को सतरंगी कपड़े और अतरंगी लुक में देखा तो है ही। एक्टर हमेशा अपने लुक्स और डिफरेंट स्टाइल के लिए चर्चा में रहते है। उनके अंदाज फैन्स को काफी पसंद आते है तो कभी वे अपनी अजीब लुक के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते है।

Advertisement

एक बार फिर रणवीर सिंह का ब्लू अंदाज सूर्खियां बटोर रहा है।

इसबार एक्टर का अंदाज अलग है और वे नीले रंग में अपने जलवे बिखेर रहे है। नीली टी शर्ट, नीली पैंट और नीले ही जूते….यानि की टॉप टू बॉटम आज रणवीर हैं नीले-नीले…

 नीलू नीलू बनकर जब रणवीर घर से निकले तो अपने दिलचस्प और अनूठे लुक को लेकर वे फिर से छा गए। फैंस को रणवीर का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

रणवीर इस आउटफिट में अपनी शानदार मस्क्यूलर बॉडी को खूब फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे है। क्लीन शेव और स्टाइलिश हेयरस्टाइल में वो कमाल के लग रहे है। जाहिर सी बात है रणवीर का ये नया अंदाज उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प है।

बता दें कि रणवीर सिंह इंडस्ट्री के उन सेलेब्स में से हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बनाई है और उन्हों नेअच्छी खासी फैन फोलोइंग भी बना ली है।

साथ ही वे बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं।

आप भी देखें रणवीर का ये नया नीलू लुक..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें