Hera Pheri 3 में बॉलीवुड का ये सुपरस्टार करेगा विलेन का रोल

Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्म हेरा फेरी का तीसरा पार्ट लगातार सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार नहीं नजर आएंगे। हालांकि अब ऐसा नहीं है ‘हेरा फेरी 3’ में पुरानी स्टारकास्ट यानी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक साथ नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।
ये एक्टर करेंगे विलेन का रोल
अगर बॉलीवुड हंगामा की खबर माने तो हेरा फेरी 3(Hera Pheri 3) में विलेन के रोल एक बड़े सुपरस्टार की एंट्री हुई है। आपको बता दें कि मशहूर अभिनेता संजय दत्त हेरा फेरी 3 में विलेन का रोले निभाने वाले हैं खबर ये भी है कि, उनका कैरेक्टर एक अंधा और अजीब होगा जो फैंस को हंसने पर और मजबूर कर देगा।
अरशद वारसी की हो सकती है एंट्री
रिपोर्ट्स की माने तो इस बार फिल्म में अरशद वारसी की भी एंट्री हो सकती है। हालांकि इसको लेकर कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। वहीं कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। जिसमें अक्षय कुमार हेरा फेरी वाली शर्ट पहने नजर आए। तो परेश रावल अपने लुंगी में दिखे। बताते चले कि इस फिल्म का निर्देशन फिरोज नाडियाडवाला कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Akshay Kumar: अक्षय कुमार बने ‘सेल्फी किंग’, 3 मिनट में 184 सेल्फी