Advertisement
Entertainment

हत्या के बाद Sidhu Moose Wala का तीसरा गाना रिलीज, फैंस हुए दीवाने

Share
Advertisement

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का हत्या के बाद तीसरा गाना रिलीज हुआ है। ये गाना सिंगर के ऑफिशीयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने का नाम “मेरा नाम (पंजाबी में मेरा ना)” है। इस गाने में नाइजीरियन रेपर बरना बॉय के बोल भी। इस गाने को उनके फैंस का अटूट प्यार मिल रहा है। यह गीत ‘हर पासे, हर थां, मेरा नाम है’ के बोल से रिलीज हुआ है।

Advertisement

गाने को सुन चुके हैं लाखों लोग

मूसेवाला के नए गीत को अब तक लाखों लोग सुन चुके हैं। गाने को सिंगर के ऑफिशीयल यूट्यूब चैनल पर सुबह 10 बजे (7 अप्रैल) रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक गाने को 2.1 मिलियन यानी करीब 21 लाख लोग सुन चुके हैं। 7 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। साथ ही साथ गाने के कमेंट सेक्शन में करीब 1.5 लाख से लोग कमेंट कर चुके हैं।

पहले भी हो चुके हैं गाने रिलीज

बता दें कि हत्या के बाद सिंगर का ये तीसरा गाना रिलीज हुआ है। पहले “SYL” और “वार” टाइटल से गाने रिलीज हो चुके है। पहले मूसेवाला का SYL गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया था, जिसके बाद सिंगर के गाने को सरकार ने यूट्यूब से हटा दिया था। सिंगर का दूसरा गाना “वार” रिलीज हुआ था। इस गाने को भी फैंस ने काफी प्यार दिया था।

क्यों हुआ था गाने को लेकर विवाद

पिछले साल 23 जून को Sidhu moose wala का उनके official YouTube channel पर SYL गाना रिलीज हुआ। SYL का full फॉर्म स्तलूज यमुना लिंक है। आपको बता दें कि 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से ही सतलुज-यमुना लिंक नहर का विवाद चल रहा है। पंजाब और हरियाणा के बीच सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पिछले चार दशक के एक सियासी मुद्दा बना हुआ है। पंजाब हमेशा से एसवाईएल के पानी को हरियाणा को देने का विरोध करता रहा है और अभी भी अपने पुराने स्टैंड पर कायम है। पंजाब ने यह भी कहा कि हम अदालती आदेश का पालन करना चाहते हैं, लेकिन अपने किसानों को नजरअंदाज कर ऐसा नहीं कर सकते। हमारे किसान भूख से मरें और हम सतलुज, यमुना और ब्यास नदी का पानी किसी और क्यों दें। पानी हमारी जरूरत हैं। सिद्धू मूसे वाला ने अपने इस गाने में SYL विवाद के बारे में ही बताया था। गाने को लेकर भावनाएं आहत करने जैसी बात कही गई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने दो दिन बाद ही इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया था।

गोली मारकर की थी हत्या

पिछले साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब के मानसा के जवाहरपुर गांव में सिंगर की थार गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद सिंगर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां मूसेवाला की सांस ने उनका साथ छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: Sidhu Moosewala के गाने पर सारंगी बजाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल, देखें

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.