Advertisement

Salman Khan reportedly bitten by Snake: अस्पताल में हुए भर्ती, जानें फिर क्या हुआ

सलमान को सांप ने काटा
Share
Advertisement

Salman Khan Bitten by Snake: सलमान खान को बीती रात सांप ने काटा है। बताया जा रहा है कि उस वक्त वह अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पर थे। सांप के काटने के बाद सलमान खान (Salman Khan) को इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। अभी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की तबीयत ठीक है। बताया जा रहा कि सांप जहरीला नहीं था, जिससे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

Advertisement

जहरीला नहीं था सांप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांप ने सलमान (Salman Khan) के हाथ पर काटा है और यह घटना पिछली रात 3.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सांप के काटने के बाद Salman Khan को तुरंत एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज तत्काल प्रभाव के साथ शुरू हो गया। जिस सांप ने सलमान को काटा था वह जहरीला नहीं था, जिससे उन्हें कोई खतरा नहीं हुआ।

डिस्चार्ज हुए सलमान खान

अस्पताल में सलमान खान का रातभर ट्रीटमेंट हुआ, जिसके बाद उन्हें 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। इस वक्त वह अपने फॉर्म हाउस पर आराम कर रहे हैं। उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। इस खबर के बाद सलमान खान के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। सलमान के फैंस के लिए ये राहत की बात है कि सलमान की सेहत को कोई खतरा नहीं है।

सलमान खान की फिल्में

बता दें कि सलमान खान ने भाग्यश्री के साथ फिल्म मैंने प्यार किया में काम किया था। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। तबसे सलमान खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार Salman Khan फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने बहनोई आयुष शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया था। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद सलमान के इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया। अब सलमान खान (Salman Khan) फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। बता दें कि कैटरीना कैफ ने हाल ही में विक्की कौशल से शादी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें