‘OMG 2’ रिलीज होते ही पंकज त्रिपाठी ने दिया ये बयान, कर्म करो ये दुनिया…

भगवान में अपने विश्वास को लेकर बोले पंकज त्रिपाठी
Pankaj Tripathi: ‘ओह माय गॉड 2’ रिलीज होते ही पंकज त्रिपाठी ने आस्था को लेकर अपने विचार शेयर किए है। उन्होंने कहा, कर्म करो, यह कर्म प्रधान दुनिया है। मेरा मानना है कि ईमानदारी से काम कर लिया तो फल मिल जाएगा।
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओएमजी 2’ बिग स्क्रीन पर रिलीज हो गई है। फिल्म अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी थी। सेंसरबोर्ड ने 27 कट्स के बाद फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दी थी। अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसी बीच फिल्म में अहम रोल निभा रहे पंकज त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए भगवान में अपनी आस्था को लेकर राय दी। इस सवाल पर कि क्या कभी ऐसा हुआ है जब उन्होंने सबकुछ भगवान पर छोड़ दिया हो, पंकज त्रिपाठी ने जवाब दिया कि ऐसा हमेशा होता है। उन्होंने कहा, ‘जो हमसे नहीं होता वो हम भगवान पर छोड़ देते हैं। कोई देखे न देखे वो तो देख रहा है.’ बता दें कि फिल्म ‘ओएमजी 2’ में पंकज त्रिपाठी का किरदार निभा रहे हैं जो भगवान का भक्त है और उसे अपनी भक्ति पर विश्वास है।
‘कर्म करो यह दुनिया कर्म प्रधान है’
पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, ‘कर्म करो, यह कर्म प्रधान दुनिया है। आस्था और विश्वास पर ही दुनिया चल रही है। मेरा मानना है कि ईमानदारी से अपना काम कर लिया तो फल मिल ही जाएगा। विश्वास की बड़ी भूमिका है। हमें लगता है हमारा बुरा वक्त चल रहा है, लेकिन वक्त के साथ वह ठीक हो जाता है। पंकज ने आगे कहा कि धर्म सिर्फ आस्था और प्रैक्टिस की चीज नहीं है। यहां आचरण भी अहम है और मैं आचरण में यकीन रखता हूं।’
सेक्स एजुकेशन पर फोकस करती है फिल्म
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी 2 एक शिव भक्त की कहानी है जिसके बेटे को स्कूल से निकाल दिया जाता है। उस पर खराब कैरेक्टर होने का आरोप लगाया जाता है। फिल्म बच्चों में सेक्स एजुकेशन की इंपोर्टेंस पर फोकस करती है।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जाहिर की ‘Gadar 2’ देखने की इच्छा, खुशी से झूमें डायरेक्टर अनिल शर्मा..