Advertisement

समंदर किनारे Palak Tiwari ने लहराई अपनी जुल्फें, खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

Image credit: Palak Tiwari/Instagram

Share
Advertisement

पलक तिवारी अपनी लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीर उनकी फोटो (Photo) और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। पलक सोशल मीडिया पर अपना काफी समय बिताती हैं। आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। पलक की हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स आते हैं जो उनकी पॉपुलैरिटी को दर्शाता है। पलक की फैन फॉलोइंग किसी बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। हाल ही में एक बार फिर से पलक तिवारी ने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वह बीच पर अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाती नज़र आ रही है।

Advertisement

हाल ही में पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वह समंदर किनारे खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में पलक तिवारी के बाल हवा से लहरा रहे हैं उनका ये अंदाज़ देख फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। पलक तिवारी की इन तस्वीरों पर फैंस अलग-अलग अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। कोई बोल रहा है ‘आज यकीन हो गया कि जलपरी होती है’। तो कोई बोल रहा है ‘आप बहुत खूबसूरत हैं’।

अपने इस गाने से हुई थीं फेमस

पलक तिवारी अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाती रहतीं हैं। ये पहली बार नहीं है कि पलक तिवारी अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर पलक तिवारी का हर लुक चर्चा का विषय बन जाता है। अपने डेब्यू सॉन्ग ‘बिजली-बिजली’ से पलक काफी फेमस हो चुकी हैं। लोग उन्हें बिजली गर्ल के नाम से भी जानते हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 अर्चना गौतम पर भड़के करण जौहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *