
फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट मेट गाला 2022 (Met Gala 2022) का आयोजन 2 मई को न्यूयॉर्क शहर में हुआ। यह एक बहुत बड़ी फैशन नाइट थी। जहां रेड कार्पेट पर दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा। हर साल की तरह इस साल भी किम कर्दाशियां का (Kim Kardashian) आउटफिट खूब सुर्खियां बटौर रहा है।

किम कर्दाशियां ने मेट गाला 2022 में बॉयफ्रेंड संग शिरकत करके इवेंट मे चार चांद लगाए। इस बार किम के ग्लैमर से ज्यादा उनके वेट लॉस की चर्चा रही।रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम ने 21 दिनों में लगभग साढ़े 7 किलो वजन कम किया है।

किम का यह गाउन Marilyn Monroe की याद दिलाता है, जो उन्होंने 19 मई 1962 को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में राष्ट्रपति John F. Kennedy की बर्थडे परफॉर्मेंस के लिए पहना था। इसके तीन महीने बाद Marilyn का निधन हो गया था। अब किम ने Marilyn के उसी गाउन में फिर एक बार आइकॉनिक लुक को पेश किया है।

किम ने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट फर कोट भी कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने ब्लॉन्ड हेयरकलर को स्लीक बन शेप हेयरस्टाइल दिया था। इसके साथ किम ने 18 k व्हाइट गोल्ड एंड डायमंड ईयरिंग्स पहने थे। बता दें कि किम ने इस इवेंट के साथ एंट्री ली।

किम कर्दाशियन ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने वेट लॉस पर काम किया। वे कहती हैं- ‘मैं दिन में दो बार सॉना सूट पहनती थी, ट्रेडमिल पर दौड़ती थी, चीनी और कार्ब्स को अलविदा कह दिया और सिर्फ सब्जियां और प्रोटीन लेती थी। मैं भूखी नहीं रही पर मैं डायट को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट थी।’

वहीं जारेड लेटो अपने अनोखे अंदाज से फैन्स को इंप्रेस करने में कभी असफल नहीं होते हैं। मेट गाला में ‘मोरबियस’ स्टार ने सबसे अनोखे आउटफिट में सबको चौंका दिया। उनका पहनावा एक साइंस-फिक्शन वाइब देने वाला लग रहा है।