सादा जीवन जीने वाली Lata Mageshkar को, साड़ी और कारों से था काफी लगाव

92 साल की लता मंगेश्कर का 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर से पूरा देश सदमे में है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गानों को गाया है। गाना गानें के साथ-साथ उन्हें कार और साड़ियों का भी शौक था।
25 रुपये थी पहली कमाई
लता मंगेश्कर ने मात्र 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली कमाई 25 रुपये थी। लेकिन लता को कारों से बड़ा प्यार था। बताया जाता है कि लता के पास कारों का अच्छा कलेक्शन था। उनकी कुल संपत्ति 370 करोड़ रुपये बतायी जाती है।
कारों से था काफी लगाव
लता मंगेश्कर के गैराज में कई शानदार कारें हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कारों का बहुत शौक है। उन्होंने पहली कार Chevrolet इंदौर से खरीदी थी। ये कार लता ने अपनी मां के लिए खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने कई कारें खरीदी।
यश चोपड़ा ने गिफ्ट में दी थी मर्सिडीज
लता मंगेश्कर को वीर जारा के म्यूजिक रिलीज पर यश चोपड़ा ने चमचमाती मर्सिडीज तोहफे में दी थी। उन्होंने ये बात भी एक इंटरव्यू में बताई थी कि दिवंगत यश चोपड़ा उन्हें बहन मानते थे और म्यूजिक रिलीज के समय उन्होंने लता जी के हाथ में चाबी रखकर कहा था कि वो उन्हें ये मर्सिडीज कार तोहफे में दे रहे हैं।
साड़ी और डायमंड का भी था शौक
लता ने बताया था कि उन्हें साड़ियों और डायमंड से काफी लगाव था। वह कहीं पर जाती तो साड़ी जरूर खरीदती थी। साथ ही उन्हें ताजमहल होटल जाना काफी पसंद था।
शुरुआती दौर में संघर्ष का करना पड़ा सामना
लता ने साल 1945 में फिल्म बड़ी मां में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनकी छोटी बहन आशा भोंसले भी थीं। जब लता ने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा संघर्ष अपनी आवाज की वजह से ही करना पड़ा था। उस समय नूरजहां का बोलबाला था और उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद थी। लता की आवाज पतली होने के कारण शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। मगर धीरे-धीरे वो दौर भी आया जब उनकी आवाज लोगों को पसंद आने लगी। उसके बाद यह सिलसिला कभी नहीं रुका।