Advertisement

कन्नड अभिनेता पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन

Puneeth Rajkumar

Share
Advertisement

बेंगलूरू: कन्नड फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलूरू के अस्पताल में उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ।

Advertisement

राजकुमार केवल 46 साल के थे।

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोमई ने ट्वीट कर अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, मुझे गहरा सदमा लगा है कि कन्नड फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

उनके निधन से कन्नड फिल्म इंडस्ट्री को गहरी क्षति पहुंची है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके प्रशंसकों को इस गहरे दुख से निकलने का साहस प्रदान करे।

राजकुमार के निधन पर कई राजनीतिक हस्तियों के साथ ही खेल और मनोरंजन जगत की हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एम के स्टेलिन ने भी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, “मैं पॉवर स्टार पुनीत राजकुमार के अचानक हुए निधन से स्तब्ध हूँ। वे विख्यात कन्नड़ एक्टर राजकुमार के पुत्र थे। हम दोनों परिवारों में दशकों से बहुत ही मधुर संबंध रहे हैं। इसलिए ये मेरे लिए निजी दुख की घड़ी है।”

क्रिकेटर वासिम जाफ़र, वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह से लेकर फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और राना डुग्गुबती ने पुनीत के मात्र 46 साल की उम्र में निधन पर शोक जताया है। और कहा है कि वे स्तब्ध हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वरिष्ठ खिलाड़ी अनिल कुंबले लिखते हैं, “मैं पुनीत के अचानक हुए निधन से हैरान हूँ। फ़िल्म इंडस्ट्री ने एक हीरा खो दिया है। वे कमाल का शख़्स थे। बहुत ही विनम्र और ऊर्जा से भरपूर। परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसको को संवेदनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें