Advertisement

Fighter : सेंसर बोर्ड ने ऋतिक-दीपिका के सिजलिंग सीन्स पर चलाई कैंची, एक्शन फिल्म में लगे इतने कट

Share
Advertisement

Fighter के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिलीज से पहले CBFC ने फिल्म का रिव्यू कर लिया है। Cbfc ने फिल्म को यू ।ए सर्टिफिकेट दिया गया है।

Advertisement

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म में चार कट्स लगाने के लिए कहा

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म में चार कट्स लगाने के लिए कहा है। ऐसा लगता है कि धूमपान संबंधित मैसेज को हिंदी में दिखाया जाए। कुछ अप शब्दों को म्यूट कर दिया जाए। फिल्म में पहला कट 53 मिनट पर लगा है। दूसरा कट एक घंटा 18 मिनट पर लगा है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका के बीच सेक्सुअल विजुअल सीन्स को हटाने के लिए कहा गया है। फिल्म 2 घंटे 46 मिनट की है।

फिल्म में लगे इतने कट

फिल्म से 4 से 5 कट लगे हैं। सिद्धार्थ और दीपिका की ये दूसरी फिल्म है जिस पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। सेंसर बोर्ड ने बेशर्म रंग में भी कई सीन्स को रिलीज से पहले हटाने के लिए कहा था। फाइटर की कहानी भारत और पाकिस्तान की जंग पर आधारित है। फिल्म में एयर जेट्स का खास तरीके से इस्तेमाल किया गया है। ये पहली भारतीय एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें- Haryana: कनपटी पर रखा पिस्टल, मोटरसाइकिल और कैश लेकर हुए फरार, बदमाशों की तलाश में पुलिस…

Follow us on- https://twitter.com/HindiKhabar

Facebook- https://www.facebook.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *