Advertisement

आज भी लोगों को याद आते है ‘रामायण’ के ‘रावण’, अरविंद त्रिवेदी को ऐसे मिला था रावण का रोल

Ravana
Share
Advertisement

Ravana Fame Arvind Trivedi: दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। दशमी तिथि पर भगवान राम ने रावण का वध किया था और माता सीता को वापस लेकर आए थे, जिसकी खुशी में हर दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दशहरा 05 अक्टूबर यानि आज मनाया जा रहा है। रावण के नाम से हमें 80 के दशक में प्रसारित ‘रामायण‘ में रावण का रोल प्ले करने वाले अरविंद त्रिवेदी याद आ जाते है। रावण का रोल करके अरविंद त्रिवेदी घर-घर लोकप्रिय हो गए थे।

Advertisement

आज भी लोगों को याद आते है ‘रामायण’ के ‘रावण’

रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी (Ravana Fame Arvind Trivedi) मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे और उन्होंने गुजराती फिल्मों में ज्यादा काम किया। जब उन्हें पता चला कि रामानंद सागर ‘रामायण‘ बना रहे हैं तो वो गुजरात से मुंबई ऑडिशन के लिए पहुंचे। उन्होंने तो केवट के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। जब वो बाहर निकलने लगे तो बॉडी लैंग्वेज और एटीट्यूड देखकर रामानंद सागर ने उन्हें रावण का रोल दिया।‘ अरविंद खुद भी राम भक्त और शिव भक्त थे। जब वो शूटिंग पर जाते थे तो पूरा दिन व्रत रखते थे। शूटिंग खत्म करने के बाद वो रात में अपना व्रत तोड़ते थे।

अरविंद त्रिवेदी को ऐसे मिला था रावण का रोल

अरविंद त्रिवेदी (Ravana Fame Arvind Trivedi) को रावण के रोल में ढलने के लिए कड़ी मेहनत लगती थी। शूटिंग से 5 घंटे पहले वो तैयार होना शुरू कर देते थे। उनकी ज्वैलरी से लेकर कपड़ों का वजन ही कई किलो का होता था। उनका मुकुट ही दस किलो का हुआ करता था। उन्हें इस बात का बहुत अफसोस होता था कि स्क्रिप्ट की वजह से उन्हें भगवान राम के लिए कड़वे शब्दों का प्रयोग करना पड़ता था।  कोरोना काल में जब ‘रामायण‘ का प्रसारण फिर से टीवी पर किया गया तो अरविंद त्रिवेदी भी सुर्खियों में आए। उन्होंने अपना सोशल मीडिया पेज बनाया जिससे वो फैन्स से रूबरू हो सकें। अरविंद त्रिवेदी का निधन पिछले साल 6 अक्टूबर को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें