Advertisement

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने पिंक साड़ी में ढहा कहर, देखें गाने को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Share
Advertisement

नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने खूबसूरत और ग्लैमरस लुक्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का गाना ‘आंचल उड़ल सजन सिहरे लागल बदन’ उनके फैंस के दिलों में छाया हुआ है।

Advertisement

इसके अलावा, मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और भी कई गानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके ज्यादातर गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

अपने फैंस के दिलो पर राज करने वाली मोनालिसा ने इस गाने में पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। फैंस उनके डांस और कातिलाना अदाओं के दीवाने हो रहे हैं। साथ ही उन्हें ढेर सारा प्यार भी दे रहे हैं। गाने में मोनालिसा का इंटरेक्टिव अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

गाने में गौरव झा के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा नजर आ रही हैं। दोनों की ये रोमांटिक जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। एक्ट्रेस के फैंस उनके डांस और कातिलाना अदाओं के दीवाने हो रहे हैं।

मालूम हो कि, 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुके इस रोमांटिक गाने को सिंगर कल्पना ने एक्टर और सिंगर गौरव झा के साथ गाया है। जबकि गाने के बोल राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। वहीं, गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया है।

दरअसल, दोनों का ये गाना उनकी फिल्म ‘कहर’ का है. फिल्म से पहले भी कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इस फिल्म में गौरव झा और मोनालिसा के अलावा आंचल सोनी, प्रिया शर्मा, गुंजन पंत, काव्या सिंह, मनोज टाइगर जैसे बड़े कलाकार नजर आये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *