अल्लू अर्जुन की फिल्म ने मचाया धमाल, 300 करोड़ क्ल्ब में शामिल हुई पुष्पा

Puspa movie collection

फिल्म पुष्पा का रिकॉर्ड

Share

अल्लू  अर्जुन की नई फिल्म ‘पुष्पा‘ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। हर दिन पुष्पा एक नया रिकॉर्ड बना रही है।  फिल्म पुष्पा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पांचवें फ्राईडे को करीब एक करोड़ रुपए कमाए।  इस फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।

अल्लू अर्जुन की यह पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आकड़ा पार किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की धमाकेदार एक्टिंग देखने को मिली। इसी के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं।

मूल रुप से तेलुगु में बनी फिल्म है पुष्पा

बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही फिल्म पुष्पा मूल रुप से तेलुगु भाषा में बनी है। इस फिल्म को पिछले साल रिलीज की गई थी। इसके बाद मलयालम, तमिल, कन्नड़ भाषाओं में इसका डब वर्जन आया था। लोग इसके हिन्दी वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 17 दिसंबर 2021 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज  कर दी गई। जिसे लोग काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं।

लाल चंदन की तस्करी पर बनी है फिल्म

यह फिल्म लाल चंदन की तस्करी पर बनी है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के सीमावर्ती जंगलों में नायाब चंदन पाया जाता है। जिसकी तस्करी विदेशों में की जाती है। पुष्पा की कहानी ऐसे शख्स पर बनी है जो कुली का काम करते – करते एक दिन नंबर वन स्मगलर बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *