Advertisement

Alia Bhatt ने सफेद साड़ी और बिंदी लगाकर लूटा फैंस का दिल, देखें तस्वीरें

Share
Advertisement

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। प्रेगनेंसी के बाद से उन्होंने थोड़ा सा वेट पुट ऑन कर लिया था लेकिन आलिया भट्ट ने एक्सरसाइज और योगा की बदौलत अपना पुराना फिगर मेंटेन कर लिया। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वह सफेद साड़ी और बिंदी लगाकर खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

आलिया भट्ट ने साड़ी में दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज

हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वो सफेद साड़ी और बिंदी लगाकर शीशे के सामने पोज़ देती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी इन तस्वीरों पर कुछ ही समय में 800000 से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। कमेंट सेक्शन फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। प्रेगनेंसी के बाद आलिया भट्ट ने अपने आपको काफी मेंटेन कर लिया है। आलिया भट्ट की इन तस्वीरों पर एक फैन ने कमेंट किया कि ‘पीछे रणबीर कपूर के जूतों का कलेक्शन है’।

जल्द इस फिल्म में आएंगी नज़र

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का पोस्टर और रिलीज डेट फैंस के साथ शेयर किया था। किस फिल्म में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी और यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को करण जोहर ने डायरेक्ट किया है।

आखरी बार रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में आईं थीं नजर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दुनिया भर में जबरदस्त कमाई की। इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। इसी के साथ साथ यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म भी रही है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी ने फैंस को काफी आकर्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें