Advertisement
Entertainment

Akshay Kumar की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान 100 फीट नीचे गिरा युवक

Share
Advertisement

मशहूर एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर इन दिनों अपनी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।अक्षय कुमार(Akshay Kumar) इस फिल्म में छत्रपति शिवजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। 19 साल का एक लड़का किले की किलेबंदी से 100 फीट नीचे गिर गया है। सूत्रों की माने तो ये युवक गंभीर रूप से घायल है। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे का शिकार हुए युवक का नाम नागेश खोबरे है।

Advertisement

ऐसे हुआ हादसा

नागेश का एक्सीडेंट शनिवार रात करीब नौ बजे हुआ। महेश मांजरेकर पिछले कुछ दिनों से पन्हालगढ़ में अपनी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़े सात’ की शूटिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बीती रात करीब नौ बजे पन्हालगढ़ के किलेबंदी पर शूटिंग के दौरान नागेश अपना संतुलन खो बैठा और 100 फीट नीचे गिर गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पन्हालगढ़ में चल रहे शूटिंग के लिए जो घोड़े लाए गए थे, नागेश उन्हें घोड़ों की देखभाल के लिए था। इसी बीच फोन पर बातचीत खत्म कर नागेश सज्जा कोटी के उत्तर की ओर किलेबंदी से नीचे जा रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। जब वहां मौजूद लोगों ने ये देखा तो उन्होंने फौरन उसकी मदद के लिए रस्सी छोड़ दी और उसकी मदद से नीचे उतर गए।

युवक की हालत गंभीर

नीचे उतरे हुए लोगों की मदद से नागेश को बांधकर ऊपर लाया गया। इस हादसे के बाद नागेश के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उसके तुरंत बाद नागेश को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित नागेश सी. पी. आर. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन नागेश की हालत गंभीर होने के कारण अब उसे एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। नागेश के एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने के बाद अब पन्हाला पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच गई है। लेकिन अब तक पुलिस या महेश मांजरेकर की टीम से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar: अक्षय कुमार बने ‘सेल्फी किंग’, 3 मिनट में 184 सेल्फी

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.