Advertisement
बड़ी ख़बर

मॉर्निंग वॉक पर टेक फर्म की CEO को कार ने रोंदा, मौके पर मौत, 1 गिरफ्तार

Share
Advertisement

रविवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक टेक फर्म के सीईओ को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के वर्ली सी-फेस प्रोमेनेड पर हुई दुर्घटना में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

Advertisement

महिला की पहचान राजलक्ष्मी राज कृष्णन के रूप में हुई है। पीड़ित को हादसे में पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। आपको बता दें कि हादसे में कार के 23 वर्षीय चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि हादसा सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। हालांकि, महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था,  जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

वर्ली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “महिला की पहचान राजलक्ष्मी राज कृष्णन के रूप में हुई है, जब वो सुबह की सैर पर निकली थी, तब उसे एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। प्रभाव के कारण, वो जमीन पर गिरने से पहले हवा में उछल गई।” कहा।

अधिकारी ने कहा कि चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें लापरवाही से वाहन चलाना और लापरवाही से मौत का कारण शामिल है। आपको बता दें कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला मुंबई के शिवाजी पार्क से जॉगर्स ग्रुप का हिस्सा थी।

(पीटीआई से इनपुट्स के साथ)

Recent Posts

Advertisement

CM योगी ने सपा-बसपा और कांग्रेस से पूछे 10 सवाल, मतदाताओं से कर दी बड़ी अपील

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्राउंड में…

April 28, 2024

Ban On MDH Spices: सिंगापुर-हॉन्गकॉन्ग के बाद अमेरिका में MDH और एवरेस्ट की जांच, FSSAI भी कर रहा है जांच

Ban On MDH Spices: भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों को सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग…

April 28, 2024

कर्नाटक में जमकर दहाड़े PM मोदी, बोले- कांग्रेस सरकार, कर्नाटका को तबाह करने में जुटी

PM Modi: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्सि में जनसभा को…

April 28, 2024

Hamirpur: जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने UP में गिनाई सरकार की उपलब्धि, कासगंज में जनसभा को किया सम्बोधित

Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर…

April 28, 2024

ओडिशा में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘BJP-BJD की हो चुकी शादी…दोनों चुनिंदा लोगों के लिए चलाते हैं सरकार’

Rahul Gandhi: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते…

April 28, 2024

This website uses cookies.