Advertisement

गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर बनेगी फिल्म, बड़े परदे पर दिखेगी भारतीय सेना के शौर्य की कहानी

Share
Advertisement

भारत और चीन के बीच हमेशा तना-तनी की स्थिति कायम रहती है। साल 2020 में हुए गलवान संघर्ष में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच झड़प हुई थी। जिसने दोनों देशों की राजनीति में भू-चाल ला दिया था। अब इस घटना पर डायरेक्टर अपूर्व लखिया फिल्म बनाने जा रहे हैं।

Advertisement

तरण आदर्श ने दी जानकारी

अपूर्व लखिया ने बड़े पर्दे पर भारतीय सेना के पराक्रम की कहानी को दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया है।

इस फिल्म की कहानी गलवान घाटी में चीन और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प पर लिखी किताब ‘इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3’ से ली जाएगी। इस किताब में साल 2020 में गलवान क्षेत्र में हुई हिंसा के बारे में लिखा गया है। इस किताब को पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है। किताब में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बारे में लिखा गया है।

ये भी पढ़ें: ड्रैगन China के कर्ज के तले दबा पाकिस्तान का रेलवे, बचा 3 दिन का तेल स्टॉक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *