Advertisement

जून में जारी हो सकता है NEET UG 2023 Result, जानें लेटेस्ट अपडेट

Share
Advertisement

NEET UG 2023 Result: NEET 2023 का आयोजन 7 मई को सफलतापूर्वक किया गया था। अब उम्मीदवारों को परिणाम और आंसर की जारी होने का इंतजार है। आपको बता दें कि पिछले साल NTA NEET UG परिणाम परीक्षा आयोजित होने के 1.5 महीने के भीतर घोषित किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, इस साल NEET UG का परिणाम NTA जून में घोषित करेगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक एनटीए एनईईटी वेबसाइट-neet.nta.nic.in देखते रहना चाहिए।

Advertisement

एक बार जारी होने के बाद, NEET UG 2023 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि इस बार मणिपुर में NEET UG का आयोजन नहीं किया गया था। राज्य की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण परिक्षा को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, दूसरी ओर देश भर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 20 लाख आवेदकों ने रजिस्टर किया था। परीक्षा देश के 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई।

NEET UG 2023 Result: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • STEP 1: NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • STEP 2: “NEET UG Answer Key 2023” लिंक पर क्लिक करें।
  • STEP 3: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • STEP 4: आपकी NEET यूजी 2023 आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • STEP 5: आंसर की को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *