Advertisement

CBSE Class 12 Physics Sample Paper: परिक्षा से पहले देखें सेम्पल पेपर

CBSE Class 12 Physics Sample Paper

Share
Advertisement

CBSE Class 12 Physics Sample Paper: CBSE कक्षा 12 फिजिक्स परीक्षा 2023 6 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है। कक्षा 12 फिजिक्स परीक्षा 2023 सुबह 10:20 से दोपहर 1:20 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। CBSE ने उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में मदद करने के लिए आधिकारिक सैंपल पेपर जारी किया है। जो बच्चे CBSE कक्षा 12 फिजिक्स परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट– cbseacademic.nic.in से सैंपल पेपर देख सकते हैं।

Advertisement

CBSE कक्षा 12 फिजिक्स परीक्षा 2023 कुल 70 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। फिजिक्स के प्रश्न पत्र में पांच सेक्शन होंगे। इस दौरान सेक्शन A में 1 अंक के अठारह एमसीक्यू (Multiple Choice Questions) हैं, सेक्शन B में दो अंकों के सात प्रश्न हैं, सेक्शन C में तीन अंकों के पांच प्रश्न हैं, सेक्शन D में पांच अंकों के तीन लंबे प्रश्न हैं और सेक्शन E में दो केस स्टडी-बेस्ड प्रश्न हैं। आपको बता दें कि ये प्रत्येक सवाल 4 अंकों का होगा।

ऐसे देखें CBSE Class 12 Physics Sample Paper:

  • Step 1: CBSE की आधिकारिक वेबसाइट– cbseacademic.nic.in पर जाएं
  • Step 2: होमपेज पर सैंपल क्वेश्चन पेपर टैब पर क्लिक करें
  • Step 3: साल का चयन करें, अब सैंपल पेपर स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • Step 4: इसे डाउनलोड करें और इससे मदद लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *