Other Statesराज्य

भूकंप के झटकों से कांपी धरती, सिर्फ 5 KM रही गहराई, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake News : ओडिशा के कोरापुट जिले में शनिवार देर रात भूकंप के झटकों से लोगों में डर का माहौल बन गया. करीब रात 11:30 बजे आए इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र Jeypore के आसपास था और इसकी गहराई लगभग 5 किलोमीटर थी, जिसकी वजह से झटके ज्यादा महसूस हुए.

इसी दौरान एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भूकंप का असर देखा जा सकता है. कुछ सेकंड के लिए कैमरा हिलता हुआ नजर आता है और लोग घबराकर घरों से बाहर निकलते दिखते हैंय

कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

इन झटकों का असर कोरापुट, जयपुर, लमटापुट, सुनाबेडा, बोरिगुमा, सेमिलिगुडा, नंदपुर, पोट्टांगी और दामनजोड़ी जैसे कई इलाकों में महसूस किया गया. हालांकि कंपन ज्यादा देर तक नहीं रहा, लेकिन अचानक आए झटकों से लोग सहम गए और सुरक्षा के लिए बाहर आ गए.

आगे की जानकारी का इंतजार जारी

कम गहराई में आने वाले भूकंप जमीन के करीब होते हैं, इसलिए उनकी तीव्रता कम होने पर भी उनका असर ज्यादा महसूस होता है. फिलहाल इस घटना में किसी तरह के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने भी किसी क्षति की पुष्टि नहीं की है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम ने शुरू की ‘Instagram Plus’ टेस्टिंग, पेड फीचर्स जल्द आएंगे, प्रीमियम फीचर्स की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button