Advertisement

Dhanteras 2022: शुभ धनतेरस आज, घर लाएं ये छोटी-छोटी चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना

Share

धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती।

Dhanteras 2022
Share
Advertisement

Dhanteras 2022: आज और कल यानी 22-23 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। आज त्रिपुष्कर योग बन है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी,कुबेर देवता की पूजा का विधान है। मान्यता है इस इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रगट हो हुए थे। धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है, संपन्नता आती है और माता महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Advertisement

आज धनतेरस पर कौन-कौन सा योग

त्रिपुष्कर योग: आज दोपहर 01:50 बजे से शाम 06:02 बजे तक
ब्रह्म योग:       आज सुबह से शाम 05:13 बजे तक
इंद्र योग:        आज शाम 05:13 बजे से कल शाम 04:07 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 02:44 बजे तक

आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन ऐसी कौन सी चीजें

पीतल का बर्तन

जो सोने-चांदी के सिक्के नहीं खरीद सकते, वो लोग पीतल का कोई बर्तन खरीदें और उसमें कुछ मीठा या चावल के दाने डालकर लाएं। इस दिन पीतल का बर्तन लाना बड़ा ही अच्छा माना जाता है, लेकिन ये किसी चीज से भरा हुआ हो तो और भी शुभ होता है।

सोने-चांदी का सिक्का

अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए और अपने बिजनेस में पैसों की आवाजाही को बढ़ाने के लिए धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी का चित्र बना हुआ सोने-चांदी का सिक्का लाकर, उसे संभालकर अपने पास रखना चाहिए और दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय इसे लकड़ी के पाटे पर स्थापित करके इसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। इससे आपके घर और बिजनेस की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आपको लाभ ही लाभ मिलेंगे।

मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश

धनतेरस के दिन मिट्टी से बने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ती खरीदना भी बड़ा ही शुभ होता है।

गोमती चक्र 

सेहतमंद और संपन्नता के लिए धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदने चाहिए. धनतेरस पर गोमती चक्र को पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रख दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *