Delhi Police Recruitment: सड़कों पर नहीं दिख रही है पुलिस, बढ़ रहा है क्राइम

Share

Delhi Police Recruitment: राजधानी दिल्ली में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसकी कई वजहों में से एक वजह है दिल्ली पुलिस में रिक्त पदों पर भर्ती न होना। बता दें कि दिल्ली पुलिस में अभी 50,890 सिपाहियों के पद स्वीकृत हैं। लेकिन 9267 पदों पक भर्ती अभी भी भर्ती होना बाकी है। भर्ती प्रक्रिया में देर होने की वजह से लगातार बढ़ रही आबादी के आगे पुलिसकर्मी की तादाद कम होती जा रही है। दिल्ली पुलिस में कर्मियों की कमी के कारण इन दिनों लगातार स्ट्रीट क्राइम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हर रोज कहीं न कहीं लूट,हत्या और झपटमारी की घटना हो रही हैं।

Delhi Police Recruitment: बदमाशों के निशाने पर महिलाएं

लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों में महिलाओं को विशेष तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। पुलिसकर्मी की कमी का असर पुलिस थानों और विभिन्न पुलिस चौकियों पर देखा जा सकता है। आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली पुलिस में अभी 41,623 सिपाही हैं जबकि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की संख्या 177 हैं, लेकिन पद 346 स्वीकृत हैं तो वहीं दिल्ली पुसिस को 1452 निरीक्षक चाहिए लेकिन 1431 निरीक्षक की तैनाती हैं। एसआई और एएसआई पदों के लिए भी पुलिसकर्मियों की नियुक्ति लंबित है।

सड़कों पर नहीं दिख रही पुलिस

दिल्लीवासियों का कहना है कि अगर पुलिस सड़कों पर सक्रिय नहीं दिखाई देगी तो अपराध की घटना कैसे रुकेंगे। दिल्ली में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार चर्चा हो रही है। लेकिन बावजूद भी रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है। इस विषय में भर्ती प्रक्रिया में देरी भी एक वजह है जिससे रिक्त पदों की संख्या में कमी नहीं हो पाती है। एक बार भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में विभाग को दो साल लग जाता है लेकिन इसी बीच जितने पुलिसकर्मी की नियुक्ति होती है उससे ज्यादा कर्मी सेवानिवृत हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Legal Discussion: मीडिया के डर से प्रभावित हो रहा जजों का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *