Punjabराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 74वां दिन: पंजाब पुलिस के 551 जगह छापे, 245 गिरफ्तार

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 74वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 551 ठिकानों पर छापेमारी की.

गौरतलब है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.

अभियान में लगातार सख्ती जारी

74वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियार बरामद करने के बाद 245 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 18,975 हो गई है.

इसके अलावा 69 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 72 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान तीन भगौड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

वांछित अपराधियों की सूचना देने की अपील

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में सूचनाएं दे सकते हैं.

गांजा और नशीली गोलियां बरामद

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 399वें दिन 118 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3.7 किलोग्राम हेरोइन, 3.7 किलोग्राम गांजा, 934 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7120 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही केवल 399 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 57,015 हो गई है.

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है.

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम ने शुरू की ‘Instagram Plus’ टेस्टिंग, पेड फीचर्स जल्द आएंगे, प्रीमियम फीचर्स की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button