Advertisement
क्राइम

Shraddha Walkar मर्डर जैसा मामला, Najafgarh में ढाबे के फ्रीज में मिला महिला का शव

Share
Advertisement

दिल्ली (Delhi) में श्रद्धा वाकर की जघन्य हत्या (Shraddha Walkar murder case) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब ऐसा एक और मामला राष्ट्रीय राजधानी के नजफगढ़ इलाके (Najafgarh) से सामने आया है। दरअसल, एक ढाबे के फ्रीजर के अंदर एक महिला की लाश बरामद की गई है। इस खबर के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, उत्तर नगर में एक ढाबे के फ्रीजर के अंदर 25 वर्षीय एक महिला का शव मिला है। पुलिस इस मामले में प्रेम प्रसंग का संदेह जता रही है। आपको बता दें कि मृतक महिला खुद उत्तर नगर की रहने वाली है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिला की दो-तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी और उसके शव को ढाबे के फ्रीजर के अंदर रखा गया था। चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद ढाबे के मालिक साहिल गहलोत (Sahil Gahlot) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है।

ANI के हवाले से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “ढाबा मालिक साहिल गहलोत को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है।” दिल्ली पुलिस ने आगे कहा है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गहलोत और महिला के बीच प्रेम संबंध थे।

हत्या के पीछे क्या है कारण?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित महिला और गहलोत के बीच संबंध थे, लेकिन आरोपी ने दूसरी महिला से शादी करने का फैसला कर लिया था। इस खबर से परेशान होकर लड़की उससे भिड़ गई और जोर देकर कहा कि वो उससे शादी कर ले।

पीड़ित लड़की की हरकत से गुस्साए उसने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद महिला के शव को ढाबे के फ्रीजर में रख दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और ये अनुमान लगाया गया है कि लगभग दो से तीन हफ्तों पहले उसकी हत्या कर दी गई थी।

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड जैसा हाल

इस मामले और श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में कई समानताएं हैं। आपको बता दें कि दोनों पीड़ितों के शवों को मारने के बाद एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रखा गया था। वॉकर की मई 2022 में हत्या कर दी गई थी और छह महीने बाद उसकी हत्या का पता चला था।

श्रद्धा वाकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला था, जो उसका लिव-इन पार्टनर था। आफताब इस समय जेल में है और उसने अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी आफताब ने ये कहा है कि उसने अपने साथी की हत्या गुस्से में की थी।

(एजेंसियों से इनपुट्स के साथ)

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.