Madhya Pradeshराजनीतिराज्य

CM शिवराज पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता चंद्रशेखर गिरफ्तार

इंदौर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में डीसीपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। वही मामले में पुलिस ने देर शाम प्रकरण दर्ज कर कांग्रेसी (Congress) नेता चंद्रशेखर पटेल को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया।

दरअसल विजय नगर थाना क्षेत्र के सत्य साईं चौराहे के पास कांग्रेसियों द्वारा बिना अनुमति सभा का आयोजन किया गया था इस दौरान कांग्रेस के एक नेता चंद्रशेखर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना एक कुत्ते के सामान की थी जहां भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंचे थे जहां पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कोई अभद्र टिप्पणियों को लेकर पुलिस ने कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था वहीं कांग्रेसी नेता की तलाश में पुलिस जुटी थी जहां बायपास पर पुलिस ने कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर पटेल को गिरफ्तार किया है बता दे कि मामले में भाजपा के बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए प्रदेश के मुखिया के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणियों का विरोध किया था।

ये भी पढ़े: MP में चुनाव से पहले फिर एक्टिव हुआ सपाक्स संगठन, चलाया जागरूकता अभियान

Related Articles

Back to top button