CM योगी ने बदायूं को दी 1,328 करोड़ की सौगात, बोले- प्रदेश के अंदर विकास का माहौल

उत्तर प्रदेश: बदायूं को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1, 328 करोड़ की सौगात दी। इसी के साथ सीएम ने कहा कि बदायूं में इस विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर आप सभी की उपस्थिति के लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं। पिछली सरकारें आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेती थीं, दंगाईयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था लेकिन हमारी सरकार में आतंकवादियों को उनके लोक में पहुंचाने का कार्य होता है।
CM योगी ने बदायूं को दी 1, 328 करोड़ की सौगात
सीएम बोले 1,400 करोड़ की परियोजनाओं का आज लोकार्पण हो रहा है। इसके लिए बदायूं से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों के परिश्रम के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूं। सभी बदायूं वासियों को इन योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए मैं आप सभी को हृदय से शुभकामनाएं देता हूं। @UPGovt की पहले दिन से मंशा रही है कि विकास की परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से पूरी हों। कार्य के मानक की गुणवत्ता को हर हाल में बनाए रखते हुए हों।
आगे उन्होनें कहा कि भौतिक विकास के यह कार्य ही प्रदेश के आम-जनमानस के जीवन में परिवर्तन का कारक बनेंगे। अपराध के खिलाफ @UPGovt की जीरो टॉलरेंस की नीति है। 1,800 करोड़ की माफियाओं की संपत्तियां जब्त की गईं और लगभग इतने ही करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों का ध्वस्तीकरण भी हुआ है। हमारी सरकार का पहला कदम-मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है। दूसरा कदम- 86 लाख किसानों की 36,000 करोड़ की कर्जमाफी है। तीसरा कदम- अवैध बूचड़खानों को बंद कर गोवंश तस्करी को प्रतिबंधित करना है।
प्रदेश के अंदर विकास का माहौल: CM
UPCM ने कहा कि लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की संख्या 50 है, जिनकी लागत है लगभग 1,118 करोड़ और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की संख्या 146 है, जिन पर 211 करोड़ खर्च होंगे। महाराज भगीरथ के प्रयास से मां गंगा इस धरती पर आईं और हजारों वर्षों से कोटि-कोटि मानवों के जीवन का उद्धार करते हुए दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि हमें प्रदान करती है।

CM @myogiadityanath ने आगे कहा कि कभी ये बदायूं जनपद वेदों के अध्ययन के केंद्र के रूप में जाना जाता था। महाराज भगीरथ ने भी यहां तपस्या की थी। उत्तर प्रदेश का अन्नदाता किसान अकेले पूरे देश व दुनिया का पेट भरने का सामर्थ्य रखता है। हमारी सरकार अब तक साढ़े पांच लाख किसानों के खाते में मुआवजा राशि भेज चुकी है। मैं जनप्रतिनिधियों से भी कहूंगा कि जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ, उसका आकलन कर अविलम्ब प्रदेश सरकार के पास भेजें, सरकार उन्हें मुआवजा देगी।