सीएम धामी नए हरिपुर घाट का किया शिलान्यास, कहा- विकास के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएगी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर हरिपुर क्षेत्र के नव निर्माण का कार्य एक शुभ संकेत है। यह कार्य पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित करने एवं आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय को लिखने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा हरिपुर क्षेत्र एक बड़ा तीर्थ स्थल हुआ करता था, यह क्षेत्र चार धाम यात्रा का भी एक महत्वपूर्ण स्थल है।
बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिपुर क्षेत्र में यमुना जी के तट को विकसित कर एक नए तीर्थ स्थल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। यह क्षेत्र हरिद्वार ऋषिकेश के भांति विश्व विख्यात हो इसके लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा मां यमुना के आशीर्वाद से भव्य घाट निर्माण का संकल्प पूरा होगा। धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं का हरिपुर स्थल सभी प्रदेश एवं देश वासियों की आस्था का केंद्र है।
बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिपुर क्षेत्र यमुना, टोंस, नौरा और अमलवा के महासंगम का पवित्र स्थान है। स्थान पर पहले की तरह यमुना की दिव्य और भव्य आरती का भी आयोजन नियमित रूप से होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटक लोक संस्कृति समेत आदर सम्मान को भी साथ ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मदद से राज्य सरकार निरंतर विकास के पद पर अग्रसर है। उत्तराखंड के प्रमुख धामों को सड़कों से जोड़ा गया है। हरबर्टपुर से यमुनोत्री तक सड़क चौड़ीकरण की भी केंद्र से सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है।
ये भी पढ़ें: ITC को 1 बिस्किट के लिए चुकाने पड़े 1 लाख रुपए, पैकेट में 16 की जगह निकले 15 बिस्किट, कंज्यूमर कोर्ट ने सुनाया फैसला