Other Statesराज्य

मेसी के भारत दौरे पर कोलकाता स्टेडियम में बवाल, फैंस भड़के और बैरिकेड्स तोड़े

Lionel Messi : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी तीन दिन के भारत दौरे पर हैं. उनके इस दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई. मेसी संयुक्त राष्ट्र की बाल संस्था यूनिससेफ ( UNICEF) के ब्रांड एम्बेसडर हैं, और इसी कड़ी में वह भारत में ‘GOAT इंडिया‘ टूर पर आए हैं. दौरे के दौरान वह कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम भी पहुंचे, जहां सुबह से ही उनके फैंस सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे. हालांकि, इस बीच स्टेडियम में बड़ा बवाल देखने को मिला.

सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी को देखने पहुंचे फैंस में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन हालात उस समय बिगड़ गए जब भीड़ बेकाबू हो गई. सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए कई फैंस बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश करते दिखे. इसके बाद नाराज फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां और पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अव्यवस्थाओं के चलते फैंस का गुस्सा भड़क उठा. वहीं, कुछ दर्शक इस बात से भी खफा नजर आए कि लियोनल मेसी मैदान से जल्द ही लौट गए.

मेसी 10 मिनट से कम रुके

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेडियम में हालात तेजी से बिगड़ने लगे, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई. इसी बीच मेसी ने अन्य वीवीआईपी के साथ स्टेडियम छोड़ने का फैसला लिया. बताया जा रहा है कि वह दस मिनट से भी कम समय तक ही स्टेडियम में मौजूद रहे. अर्जेंटीना के इस दिग्गज फुटबॉलर को देखने की उम्मीद में घंटों इंतजार करने वाले कई फैंस, जिन्होंने 2,000 से 10,000 रुपये तक खर्च किए थे, एक झलक भी न मिलने से बेहद निराश हो गए, जिससे नाराजगी और बवाल और बढ़ गया.

फैंस भड़के बैरिकेड्स तोड़े और मैदान में घुसे

बता दें कि जैसे ही फैंस को यह जानकारी मिली कि कार्यक्रम आगे जारी नहीं रहेगा, तो स्टेडियम के चारों तरफ तेज हूटिंग शुरू हो गई और माहौल तनवपूर्ण हो गया. गुस्साए फैंस ने मैदान के निचले हिस्से में लगे बैरिकेड्स तोड़ दिए और मैदान में घुस गए. इसके बाद उनका आक्रोश मैदान पर भी देखने को मिला, जहां बार पोस्ट को भी तोड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें “सरकार का जुमला और लोकतंत्र पर हमला” कहते हुए पल्लवी पटेल ने SIR फॉर्म भरने से किया इनकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button