Advertisement

असम-मेघालय सीमा पर हुई हिंसा के छह दिन बाद हटा यात्रा प्रतिबंध, CM बिस्वा ने तोड़ी चुप्पी

Share
Advertisement

असम-मेघालय सीमा पर गोलीबारी की घटना में कई लोगों के मारे जाने के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। दरअसल, असम के फॉरेस्ट गॉर्ड की गोलिबारी में मेघालय के 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से असम-मेघालय सीमा पर तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था। जिसके बाद से ही दोनों सीमाओं से वाहन तक गुजरने में डर रहे थे। लेकिन अब इस मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता पर गोली नहीं चलानी चाहिए।

Advertisement

असम ने हटाया यात्रा प्रतिबंध

हालांकि इस घटना से असम और मेघालय के संबंधों में कोई समस्या नहीं आएगी। वहीं फिर से दोनों राज्यों के बीच वाहन चल रहे हैं। इसी के साथ ही असम ने मेघालय सीमा पर से यात्रा प्रतिबंध भी हटा दिया है। बता दें असम सरकार ने प्रतिबंध करीब छह दिन के बाद हटा लिया है। वहीं जानकारी के मुताबिक, असम से वाहनों को अब मेघालय में प्रवेश की अनुमति है। जहां भी आवश्यक है, वहां वाहनों को सुरक्षा घेरे में ले जाया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *