Advertisement

Indian Economy: 7 साल में दोगुनी हो जाएगी भारत की एकॉनमी, सबके पास होगा पैसा ही पैसा

Share
Advertisement

Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था तूफानी तेजी से आगे बढ़ रही है, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने भी इसका लोहा माना है। भारत 2031 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अगले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। भारत 2031 तक अपर मिडिल इनकम वाला देश बन जाएगा। इसी के साथ भारत की अर्थव्यवस्था भी दोगुनी होकर 7 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगी।

Advertisement

दोगुनी होगी अर्थव्यवस्था

Indian Economy: इस रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में उम्मीद से बेहतर 7.6 प्रतिशत वृद्धि रहने के बाद भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 थोड़ा मध्यम होकर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अगले सात वित्त वर्षों (2024-25 से 2030-31) भारतीय अर्थव्यवस्था पांच लाख करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर सात लाख करोड़ डॉलर के करीब पहुंच जाएगी। इसके साथ ही 2030-31 तक इसकी प्रति व्यक्ति आय भी अपर मिडिल इनकम ग्रुप तक पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/farmer-compensation-relief-news-for-the-farmers-who-were-left-out-of-compensation-yogi-government-released-an-amount-of-more-than-rs-83-crore/amp/

5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यव्स्था है भारत

भारत फिलहाल 3.6 लाख करोड़ डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के साथ दुनिया की 5 वीं बड़ी अर्थव्यव्सथा है। इसके आगे अमेरिका, चीन, जापान, और जर्मनी हैं। क्रिसिल को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2030-2031 तक भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 6.7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा।

उस समय देश की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 4,500 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगी। इसी के साथ भारत उच्चमध्यम आय वाले देशों के समूह में शामिल हो जाएगा। 2031 तक वल्ड बैंक के मुताबिक 1000 से 4000 डॉलर प्रतिव्यक्ति आय वाले देश लोअर-मिडिल कैटेगरी में आता है, जो 4000 से 12000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाला देश अपर-मिडिल इनकम कैटेगरी में आता है।

 

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *