Advertisement

Republic Day Parade Live: जानें क्या है परेड देखने का लाइव ऑप्शन

Republic Day Parade Live: जानें क्या है परेड देखने का लाइव ऑप्शन

Republic Day Parade Live: जानें क्या है परेड देखने का लाइव ऑप्शन

Share
Advertisement

Republic Day Parade Live: भारत आज, 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1950 को संविधान प्रभाव में लाया गया था। इस अवसर पर गुरुवार को परेड एक प्रमुख कार्यक्रम होता है। ये दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होगा, जिसकी शुरूआत लगभग 10:30 बजे होगी। इसमें देश की सैन्य शक्ति और संस्कृति का अनोखा मेल होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Republic Day 2023 Songs: देखें देश भक्ति के टॉप गानों की प्लेलिस्ट

परेड को कई प्लेटफार्मों पर लाइव-स्ट्रीम किया जाता है। ऐसे में आप अपने घरों में आराम से इसे देख सकेंगे। आप इस कार्यक्रम को दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही आपको बता दें, आपके पास इसे पीटीआई के यूट्यूब चैनल पर भी देखने का एक विकल्प है। हालांकि, परेड को कई स्थानीय और राष्ट्रीय समाचार स्टेशनों पर भी प्रसारित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Republic Day 2023: पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

26 जनवरी की परेड की शुरुआत पीएम मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के साथ होगी। वहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। ठीक इसके बाद प्रधान मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर बने सलामी मंच पर जाएंगे। आपको बता दें कि परेड से पहले राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा और 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान गाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहली बार, 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी जाएगी।

(एएनआई इनपुट्स के साथ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *