Advertisement

क्या कहतें हैं हिमाचल के सियासी समीकरण, जानें

Share
Advertisement

एक बार फिर से देश का सियासी पारा फिर से बढ़  गया है। जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश को लेकर भी नौ अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। आपको बता दें कि इनमें ज्यादातर ने अनुमान लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की सत्ता यहां बरकरार रहेगी। कुछ में कांग्रेस को बढ़त है। हर एग्जिट पोल में यहां इस बार मुकाबला कांटे का बताया जा रहा है।

Advertisement

नतीजे क्या होंगे, इसका पता आठ दिसंबर को चलेगा। इस बीच, इंडिया टीवी मैटराइज ने अपने एग्जिट पोल में हिमाचल प्रदेश की हॉट सीटों का भी जिक्र किया है। इसमें बताया है कि हिमाचल का कौन सा दिग्गज नेता कहां से जीत और हार रहा है? इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लेकर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की सीट भी शामिल है। आइए जानते हैं हिमाचल की हॉट सीटों का एग्जिट पोल।

1. सराज: इस सीट से सूबे के मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार, यहां से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जीत सकते हैं।

2. शिमला ग्रामीण: पोल का अनुमान है कि इस सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह आगे चल रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *