Advertisement

जानिए राजकुमारी दीया कुमारी का राजमाता गायत्री देवी से क्या है कनेक्शन?

Share

जयपुर राजघराना खुद को भगवान राम का वंशज बताता है। ऐसा कहा जाता है कि जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह भगवान राम के बेटे कुश के 309वें वंशज थे।

राजकुमारी दीया सिंह
Share
Advertisement

राजसमंद से भाजपा की लोकसभा सांसद और जयपुर रॉयल फैमिली की सदस्य राजकुमारी दीया कुमारी ने बुधवार को दावा किया कि जिस जमीन पर ताजमहल बनाया गया था, वह तत्कालीन जयपुर शाही परिवार की थी। उन्होंने यह साबित करने के लिए दस्तावेज होने का भी दावा किया। इन दिनों दीया कुमारी ताजमहल के 22 बंद कमरों और तहखाने के लिए सुर्खियों में है।

Advertisement

जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री है। वर्ष 2013 में सवाई माधोपुर से भाजपा की विधायक बनी थी। वर्ष 2018 में उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। वर्ष 2019 में राजसमंद से भाजपा की सांसद बनी, वर्तमान में वे सांसद है। अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी के बाद सांसद बनने वाली राजघराने की दूसरी सदस्य बन गई हैं।

दीया कुमारी ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि किसी ने ताजमहल के दरवाजे खोलने की अपील की है ताकि सच सामने आए। हम भी अब मामले की जांच कर रहे हैं।”

जानें कौन हैं दीया सिंह

गायत्री देवी के सौतेले बेटे महाराज भवानी सिंह थे। महाराजा सवाई भवानी सिंह 24 जून 1970 से 28 दिसम्बर 1971 तक जयपुर के महाराजा रहे। दीया कुमारी भवानी सिंह व पद्मिनी देवी की ही इललौती संतान हैं। भवानी सिंह के कोई बेटा नहीं था। भारतीय जनता पार्टी का सांसद दीया कुमारी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली और जयपुर से की। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए लंदन चल गई थी। साल 1997 में दीया कुमारी ने गुपचुप तरीके से नरेंद्र सिंह से कोर्ट में शादी की थी। उनके पति का राजपरिवार से कोई नाता नहीं था। इस कारण एक आम आदमी से शादी करने को लेकर चर्चा में आई थी राजकुमारी।

दीया कुमारी के रिश्ते में सब ठीक चल रहा था, लेकिन 21 साल बाद 2018 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया। दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह के तीन बच्चे हैं। इसमें बड़ा बेटा पद्मनाभ और छोटा बेटा लक्ष्यराज सिंह है। इनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम गौरवी है। बता दें कि दीया कुमारी के पिता भवानी सिंह का निधन वर्ष 2011 में निधन हो गया था। इसके बाद गद्दी के वारिस के तौर पर दीया कुमारी के बढ़े बेटे पद्मनाभ सिंह का राजतिलक हुआ।

यह भी पढ़ें कौन हैं राजकुमारी दीया सिंह, ताजमहल की जमीन पर किया है दावा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *